रुद्रपुर 1 मार्च (आरएनएस)। होली पर्व को लेकर रविवार को रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की संख्या बढऩे पर रोडवेज बसों को अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े। रविवार को सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पर यात्री पहुंचने लगे। इस दौरान पीलीभीत, लखीमपुर, पुरनपुर रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। वहीं टनकपुर और बरेली रूट पर भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ। इस दौरान हरिद्वार जाने वाली छह बसों को पहले पीलीभीत, बरेली टनकपुर रूट पर भेजा गया। इसके बाद हरिद्वार रूट पर भेजा गया। रुद्रपुर डिपो में निगम की 37 और 47 अनुबंधित बसें हैं। जिसमें दिल्ली रूट पर 15, पंजाब रूट पर 3, बरेली रूट पर 6, लोकल रूट पर 25, हरिद्वार रूट पर 15, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या रूट पर एक-एक बस संचालित होती है। रविवार को सुबह से ही एआरएम मधुशुदन मिश्रा, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बहमानंद व्यवस्था बनाने में लगे रहे। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बहमानंद ने बताया कि पीलीभीत, लखीमपुर, पुरनपुर रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। हरिद्वार जाने वाली छह बसों को पहले पीलीभीत, बरेली टनकपुर रूट पर भेजा गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

