रुद्रपुर 1 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने अलग-अलग स्थान से तीन आरोपियों को 70 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने गांव सिरसा, पुलभट्टा निवासी राज सिंह के पास से 15 लीटर शराब, गांव पूर्वी उकरौली निवासी राजू सिंह के पास से 30 लीटर कच्ची शराब और गांव रूदपुर, शक्तिफार्म निवासी प्रशांत मंडल के पास से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

