पिथौरागढ़ 1 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में जिला जज शंकर राज को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मियों और पुलिस ने जिला जज के कार्यकाल की सराहना की और उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी। जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, अभियोजन अधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह, सिविल जज शिव सिंह, सीनियर सिविल जज आरती सरोहा, न्यायिक मजिस्ट्रेट तान्या मिड्ढा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र सहित अन्य कर्मी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

