पिथौरागढ़ 1 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में 40 लीटर कच्ची शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को डौंडा पुल के पास जौलजीबी निवासी विनय सिंह रावत के कार से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है। टीम में अपर उपनिरीक्षक रमेश सिंह, महेश सिंह, कवीन्द्र सिंह, उमेश सिंह, जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

