पिथौरागढ़ 1 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में होली की छरडी पर 4 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने आदेश जारी कर देशी,विदेशी शराब की दुकानों व बार को 5 बजे तक बंद करने के आदेश दिए हैं। शराब कारोबारियों को किसी प्रकार की छूट,प्रतिकर व प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन से होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

