छिंदवाड़ा 02 March, (rns) । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान तीन घंटे से ज्यादा मार्ग प्रभावित रहा। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
यह पूरा मामला छिंदवाड़ा के सौंसर नागपुर मार्ग पर स्थित सतनूर में नेशनल हाईवे 547 का है। जहां सड़क हादसे में एक दंपति की जान चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कथित रूप से आरटीओ की सख्ती और अव्यवस्थित कार्रवाई के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। घटना के तुरंत बाद आक्रोशित नागरिकों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ने आरटीओ के वाहन में तोड़फोड़ भी की।

