जौनपुर 2 मार्च (आरएनएस )। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर बरैया गांव से सोमवार को मुकदमा दर्ज करवाने वाली पीडि़ता को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इस गांव की एक युवती ने गांव के ही शुभम कुमार पुत्र दीनानाथ उर्फ राजेश कुमार पर मारपीट सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।उसी मुकदमे को लेकर शुभम पीडि़ता को धमकी दे रहा था।सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने महिला एस आई मिथिलेश कुमारी, अखिलेश यादव तथा कीर्ति खरवार को मौके पर भेजा।पुलिस टीम मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले आयी।जहा से आरोपी का चालान भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

