0 बीटी सड़क, तालाब सौंदर्यीकरण,पानी टैंकर, शाला भवन निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 02 मार्च (आरएनएस)। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे ने 3 करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस व्यापक अभियान में शहर में सड़क संपर्क और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लालबहादुर शास्त्री वार्ड में खपराभटटी से तहसीलदार आवास तक बीटी सड़क निर्माण लागत 22.89 लाख रुपए, धरमपुरा क्षेत्र का बहुप्रतीक्षित सड़क एमपीएम हास्पिटल से एलआईसी आफिस तक बीटी सड़क निर्माण लागत 1 करोड़ 90 लाख रुपए, लोकमान्य तिलक व महाराणा प्रताप वार्ड में कंगोली से पुलिस हाउसिंग कालोनी तक बीटी सड़क निर्माण लागत 60.18 लाख रुपए, गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण लागत 20.27 लाख रुपए छत्रपति शिवाजी व गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में स्थित पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य लागत 79.04 लाख रुपए एवं छत्रपति शिवाजी व गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में पंचायत भवन से बाल बाड़ी तक बीटी सड़क निर्माण कार्य लागत 11.09 लाख रुपए कुल लागत 03 करोड़ 84 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोडऩे और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आज जिन सड़कों, तालाब व शाला भवन की आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । शहर के धरमपुरा एवं अन्य क्षेत्रों की जनता की सड़कों के निर्माण की मांग रही है जिससे प्राथमिकता के साथ सड़कों का लगातार निमार्ण कार्य किया जा रहा है । सड़क के निर्माण से जनता को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही शहर के पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा जिसके सौंदर्यीकरण होने से आसपास के लोगों को स्वच्छ वातावरण के साथ सुव्यवस्थित तालाब में परिवार के साथ धूमने व बैठने का आंनद ले सकते हैं। हमारा लक्ष्य है कि जगदलपुर शहर का कोई भी क्षेत्र का विकास अधूरा रहे। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। शहर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे है । विकास अनवरत जारी रहेगा।
वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। आज जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया इन सड़कों की मांग क्षेत्र की जनता लगातार कर रही थी जिसका आज मांग पूरी हुई। साथ ही पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया पंडरी तालाब का बहुत ही बेहतर ढंग से तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा। विधायक के नेतृत्व में शहर में जनता के मांग के अनुरूप लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। शहर की बहुप्रतीक्षित मांगो को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं गुरू गोविंद सिंह वार्ड में विधायक निधि से एक नग पानी टैंकर का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,अनुसुचितजनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,पूर्व विधायक लच्छु राम कश्यप,जिलाअध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी,पार्षद नरसिंह राव,नेहा धुव, लोकेश चौधरी, पूनम सिन्हा, यशवंत धुव, श्याम सुंदर, संतोष गौर,एवं रजनीश पानीग्राही, आर्येंद्र सिंह, प्रदीप देवांगन,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेश ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, राजपाल कसेर,बी जयराम, शशिकांत गौतम,ममता राणा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं उप अभियंता के अलावा वार्डवासी व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

