० बस्तर की सांस्कृतिक परंपराएं, हमारी समृद्ध आदिवासी विरासत के प्रतीक: महेश कश्यप
० विकास के पथ पर अग्रसर बस्तर, संस्कृति के संरक्षण के साथ: महेश कश्यप
आशीष श्रीवास्तव
बीजापुर, 02 मार्च (आरएनएस)। बस्तर लोकसभा के बीजापुर जिले ग्राम बेंगलुरु में आयोजित पारंपरिक बारह भुजा देव मड़ई (पेन करसाड़) कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप तथा दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी विशेष रूप से शामिल हुए जहाँ ग्रामीणों ने अतिथियों का परम्परा अनुसार स्वागत किया द्य कार्यक्रम के दौरान सांसद महेश कश्यप व दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्र की सुख व समृद्धि की कामना की।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक परंपराएं और मड़ई जैसे आयोजन हमारी समृद्ध आदिवासी विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सांसद महेश कश्यप ने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ साथ सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना भी प्राथमिकता है। इसके साथ ही सांसद महेश कश्यप ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
०




