धमतरी, 02 मार्च (आरएनएस)। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने रंगों का पर्व होली सहित विभिन्न त्यौहार सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में बड़े ही उत्साह ,ख़ुशी और शांति से मनाने की अपील की। उन्होंने जि़ले के आमजन द्वारा अन्य त्योहारों में बरती गई सावधानी एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा है कि ‘होली-धुलंडी सहित आगामी सभी बड़े ही उत्साह ,ख़ुशी और शांति से मनाये। उन्होंने भीड़-भाड़ से भी बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार से परेशानी अथवा असुविधा न हो। रंगों के इस पर्व में किसी पर न तो बलपूर्वक रंग लगाएं, न ही रंग के नाम पर ग्रीस, पेंट आदि का इस्तेमाल करें। रंगों के इस पर्व को सुरक्षात्मक और परस्पर भाईचारा के साथ मनाएं। उन्होंने जि़ले वासियों को होली की शुभकामना दी। वही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने भी अपील की कि दुपहिया वाहनों तीन सवारी ना चले, और प्रेशर हार्न वाली गाडिय़ों पर सख्ती से चालानी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समयावधि व मापदंड के प्रतिकूल ध्वनि-विस्तारक यंत्र डीजे बजाए जाने पर भी पूर्ववत प्रतिबंध जारी रहेगा। होलिका दहन के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी तथा टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी।उन्होंने भी जि़ले के निवासियों को रंगो के पर्व होली की बधाई और शुभकामना दी। कलेक्टर मिश्रा ने इस बार हर्बल गुलाल के रंगों से अपने परिवार के साथ होली का पर्व मनाने का आग्रह किया। सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्व-सहायता समूह के जरिए में तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करे। कलेक्टर ने जारी संदेश में कहा कि पड़ौस के जि़लों सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्व-सहायता समूह के जरिए में तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करे।यह हर्बल गुलाल स्थानीय बाज़ार में वाजिब दाम पर मिल जाएगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

