= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 02 मार्च (आरएनएस)। बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पीडि़ता के घर पास धारदार हथियार धारदार हथियार देशी बंडा चाकू दिखाकर डरा धमका कर गुंडा गर्दी करने वाले युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि दिनांक 1 फरवरी को प्रार्थीया प्रेमलता बघेल पति शंकर बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी अघनपुर तेतरकुटी पुजारीपारा पंचायत भवन के पास जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तेतरकुटी पुजारीपारा पंचायत भवन के पास जगदलपुर में रहती है तोकापाल बीईओ ऑफिस में पियून का काम करती है। उसके घर में एक महिला तेजेश्वरी अपने दो बच्चों के साथ किराए में रहती है। तेजेश्वरी का भाई पंकज हमेशा शराब पीकर आता है और अपनी बहन तेजेश्वरी से लड़ाई झगड़ा गाली गलौज करता है। दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्रार्थीया अपने माता-पिता और अपनी बेटी के साथ अपने घर में थी कि रात्रि करीबन 9:30 बजे लड़ाई झगड़ा गाली गलौज की आवाज को सुनकर बाहर निकली तो देखी कि तेजेश्वरी का भाई पंकज अपनी दीदी से लड़ाई झगड़ा कर रहा था जिसे रोकने व मना करने पर प्रार्थीया को भी मां बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार देसी बंडा चाकू दिखाकर डरा धमका कर धक्का मुक्का व मारपीट करने की रिपोर्ट पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं सीएसपी सुमित दत्ताराव धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों को धर पड़कर उनके कब्जे से एक गुप्ती नुमा देशी चाकू को जप्त करते हुए उपरोक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक लीलाधर राठौर
सउनि.सतीश श्रीवास्तव
प्रआर.मायाराम कश्यप ,
पवन श्रीवास्तवआरक्षक विजय तिर्की, रामकुमार ठाकुर।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

