मुंगेली, 02 मार्च (आरएनएस) । मुंगेली पुलिस ने रास्ता रोककर हत्या के प्रयास और सोने का लॉकेट लूटने की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट और घटना से संबंधित मोबाइल जब्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ताम्रज सिंह (21 वर्ष) निवासी झाफल, थाना लोरमी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 मार्च की सुबह करीब 4:15 बजे मोटरसाइकिल से रायपुर जा रहा था। मुंगेली-लोरमी तिराहा के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके गले से लिखा सोने का लॉकेट लूट लिया और मोटरसाइकिल की हेडलाइट पत्थर मारकर तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए उसका गला दबाया। पीडि़त किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।सीसीटीवी से हुई पहचान
जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और त्रिनयन एप्लिकेशन की मदद से आरोपियों की पहचान की। मुखबिर सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
मामले में आशीष शिवारे (29 वर्ष), निवासी केशवपुर मुंगेली,यशवंत रावते (27 वर्ष), निवासी केशवपुर मुंगेली,देवेश सोनी (24 वर्ष), निवासी महामाई वार्ड सोनारपारा मुंगेली,पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल जे और लिखा सोने का लॉकेट बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
०००

