जाकिर अली
हुगली/कोलकाता 2 मार्च (आरएनएस)। भूमिहार एकता मंच पश्चिम बंगाल के द्वारा लिलुआ में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्षद राजेश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंच अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम के स्वरूप के संबंध में बताते हुए रंगोउत्सव के इस महापर्व के अवसर पर पूर्व के सभी भेदभाव को भूलकर समाज में एकता और प्रेम स्थापित करने का का आग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथि गणों एवं मंच के विभिन्न शाखाओं से आये साथियों का स्वागत मंच के संयोजक जितेंद्र नाथ राय ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया एवं फूलों की होली का आनंद लिया । कार्यक्रम में रविंद्र कुवंर के नेतृत्व में अखिलेश सिंह चंद्रशेखर चौधरी दीपक साव संजीव सिंह के सहयोग से पारंपरिक होली गायन का आयोजन किया गया था जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने होली का जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा प्रधान महासचिव रवींद्र कुमार सिंह महासचिव गोरख सिंह कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय रवि शंकर पांडे राजकुमार सिंह सुरेश सिंह मुकेश ठाकुर चंद्रमा सिंह अशोक कुमार ओझा मनोज कुमार पांडे भीम पांडे सत्येंद्र राय धर्मेंद्र सिंह सुभाष सिंह आलोक राय संतोष कुमार सिंह राम विनोद सिंह राकेश राय दीपक सिंह वीरेंद्र शर्मा धीरज सिंह सुमंत राय मंजय सिंह मधुरेश सिंह विनय चित्रांश संजय पांडे ओंकार नाथ राय अजीत वर्मा ऋषभ राय गोविंद राय तीर्थनाथ पांडे सुरेंद्र प्रताप सिंह बीएन राय स्वयं प्रकाश राय सुजीत सिंह हरेंद्र सिंह इंद्रजीत सिंह सरोज कुमार मिश्रा कपिल देव सिंह अवधेश सिंह लाल बाबू सिंह अवधेश राय उमेश राय अखिलेश सिंह सीताराम पांडे सुरेंद्र चौधरी राजकुमार सिंह बलविंदर सिंह बृजभूषण सिंह मोहन सिंह व्यास सिंह विश्वनाथ राय सुमित कुमार सिंह अजय राय सुमित झा विनोद कुमार अजीत कुमार ओझा मुन्ना ओझा के अलावे सैकड़ो लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केसरिया ठंडाई एवं अल्पाहार का जमकर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सपन दास रोहित मिश्रा प्रीतम सिंह संगम सिंह अनिकेत मिश्रा झूलन आदित्य इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

