नागा चैतन्य और कार्तिक दंडु की आगामी फिल्म का एक नया पोस्टर आज रिलीज किया गया है, जिसमें नागा चैतन्य एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। पहले वृषकर्मा का नाम एनसी24 था। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने इसकी खास झलक को दिखाने का वादा करते हुए एक तारीख दी है, जिस दिन वृषकर्मा की खास झलक पेश की जाएगी।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर नागा चैतन्य की 24वीं फिल्म वृषकर्मा का एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में नागा चैतन्य एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने जानकारी दी है कि वृषकर्मा की खास झलक 5 मार्च, 2026 को दिखाई जाएगी। जिसे फिल्म की टीम ने मिलकर कुछ बेहद रोमांचक तैयार किया है।
युवासम्राट नागा चैतन्य और कार्तिक दंडु की आगामी फिल्म का नाम पहले एनसी24 था। अब इसका आधिकारिक नाम वृषकर्मा है। यह एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है। साउथ स्टार महेश बाबू ने चै अक्किनेनी यानी नागा चैतन्य के जन्मदिन के मौके पर एनसी24 फिल्म का शीर्षक और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। इस फिल्म में नागा चैतन्य के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर 120 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार ने किया है। अजनीश लोकनाथ ने इसका संगीत तैयार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

