नईदिल्ली,03 मार्च। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत के साथ, भारत ने न केवल सेमीफाइनल में प्रवेश किया, बल्कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के प्रतिष्ठित रिकॉर्ड की भी बराबरी की.
टीम इंडिया अब पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छह बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है. इससे पहले भारतीय टीम ने 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में फाइनल चार में पहुंचने का कारनामा किया था.
अब 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत ने इस प्रतिष्ठित लिस्ट में पाकिस्तान और इंग्लैंड की बराबरी कर ली है. इंग्लैंड और पाकिस्तान भी छह-छह बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. जिसमें भारत और इंग्लैंड ने दो-दो बार ट्रॉफी उठाने का मौका मिला जबकि पाकिस्तान को एक बार ऐसा करने का मौका मिला.
इस दौरान ने 2007 और 2024 में ट्रॉफी उठाने में सफल हुआ जबकि इंग्लैंड ने 2022 और 2010 में ट्रॉफी जीती थी वहीं पाकिस्तान ने केवल एक बार 2009 में टी20 वर्ल्ड जीता था.
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का बड़ा स्कोर बनाया. रोस्टन चेज और जेसन होल्डर ने दमदार पारी खेली. चेज ने 40 रन बनाए, जबकि होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए. जवाब में भारत ने ओपनर संजू सैमसन के 50 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाकर मैच जीत लिया.
भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. इस तरह टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे सफल रन चेज किया. इससे पहले भारत का सबसे बड़ा चेज 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173 रन का था. इसके अलावा, 196 रन का यह टारगेट टूर्नामेंट के इतिहास का तीसरा सबसे सफल रन चेज भी है.
००

