मडि़हान, मीरजापुर 3 मार्च (आरएनएस)। मडि़हान थाना क्षेत्र के पटेहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा अमोई में खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। कोटे की दुकान पर वितरण के लिए पहुंचा गेहूं पूरी तरह भींगा हुआ और सड़ा हुआ पाया गया, जिससे क्षेत्र में नाराजगी फैल गई है।
कोटेदार आजाद चंद्रपाल पुत्र लालचंद पाल, निवासी अमुई, ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का खराब और भीगा गेहूं ग्रामीणों में कैसे वितरित किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से गुणवत्ता की कोई जांच नहीं की गई और जिम्मेदारी तय करने की भी कोई पहल नहीं दिख रही है। बताया गया कि गेहूं वाहन संख्या यूपी 33 सीटी 7980 से दुकान पर पहुंचा था। वाहन चालक राहुल ने स्पष्ट किया कि उन्हें खाद्य विभाग से जैसा अनाज मिला, वैसा ही वे लेकर आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस प्रकार का सड़ा और भीगा गेहूं बांटा गया तो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। मामले को लेकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

