मीरजापुर 3 मार्च (आरएनएस)। विकास विभाग में कार्यरत पूर्व कर्मचारी नेता एवं शहीद उद्यान में साहित्यकारों को पूरा सहयोग देने वाले समाजसेवी शिवलाल अवस्थी का सोमवार 2 मार्च को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन से साहित्यकारों में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन पर अनेक लोगो ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शोक व्यक्त करने वालों में सर्वश्री डॉ अनुज प्रताप सिंह, वृजदेव पांडेय, प्रमोद कुमार सुमन, जफर मिर्जापुरी, लालव्रत सिंह सुगम, गणेश गंभीर, लल्लू तिवारी, भोलानाथ कुशवाहा, अरविंद अवस्थी, केदारनाथ सविता, मुहिब मिर्जापुरी, डॉ अनुराधा ओस, हसन जौनपुरी, खुर्शीद भारती, आनंद अमित, नंदिनी वर्मा, इम्तियाज अहमद गुमनाम, इला जयसवाल, सारिका चौरसिया, इरफान कुरैशी, पूजा यादव, रवींद्र कुमार पांडेय, हौसला प्रसाद मिश्र, अमरनाथ सिंह, हेलाल मिर्जापुरी, गफ्फार नियाजी, राकेश शुक्ला, कुलभूषण पाठक आदि हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

