जौनपुर 3 मार्च (आरएनएस)। जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे ं3183 स्थानों पर पूरे रीत रिवाज और विधि विधान से प्रशासन की कड़ी सतर्कता के बीच होलिका दहन किया गया। बदलापुर क्षेत्र में होलिका दहन का पर्व पुलिस प्रशासन की कड़ी सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन पहले से ही पूरी तरह अलर्ट था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीओ बदलापुर सुनील कुमार तिवारी और एसडीएम योगिता सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च किया।अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह भी दी। प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। होलिका दहन का आयोजन परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने आगामी होली पर्व को भी शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी के सहयोग को आवश्यक बताया। बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में मंगलवार की भोर में होलिका दहन किया गया। अल्पसंख्यक बस्ती के समीप सुबह सवा पांच बजे श्होलिका मैया की जयश् के उद्घोष के साथ होलिका जलाई गई।होलिका दहन के समय चुरावनपुर गांव के हिंदू समुदाय के सदस्य और लखनीपुर गांव के मुस्लिम युवक भी उपस्थित थे। यह आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बना। ब्राह्मण विद्वानों ने होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 58 मिनट के बाद बताया था। शुभ मुहूर्त को देखते हुए सुबह 4 बजे से ही युवाओं की टीम होलिका दहन स्थल पर एकत्रित होने लगी थी। जैसे ही शुभ मुहूर्त का समय आया, उद्घोष के साथ होलिका का दहन कर दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

