जौनपुर 3 मार्च (आरएनएस)। नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र में दया सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज धन्नेपुर कुत्तुपुर की छात्राओं ने उपर्युक्त स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ प्रबंधक मयंक सोनकर के निर्देशन में होली खेला , पैरामेडिकल की छात्राओं ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल में नृत्य गायन प्रस्तुत किया और स्कूल के नेत्रहीन बच्चों ने भी गाना गया व ढोल बजाया , इस दौरान कॉलेज की शिक्षिका दामिनी साहू के नेतृत्व में सभी दिव्यांग बच्चों को भोजन का पैकेट , मिठाई बिस्किट गुझिया पापड़, फ्रूटी इत्यादि वितरित किया गया , फिर सभी दिव्यांगों के साथ कॉलेज की छात्राओं ने रंग, गुलाल और फूलों से होली खेली । सभी दिव्यांग बच्चे भोजन सामग्री पाकर व होली खेल कर बहुत खुश हुए ससंस्था के उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने कॉलेज के प्रबंधक ,छात्राओं, शिक्षक व शिक्षिकाओं के प्रति आभार प्रकट किया स इस दौरान स्कूल की विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा, संगीत के शिक्षक राहुल पाठक , तथा कॉलेज की शिक्षिका पूजा मौर्य , आरती राजभर ,अनुज , रेयान एवं छात्राएं सोनाली अंशिका चंदा काजल ममता श्रृष्टि शोली उमा शिवांगी शिवानी खुशी निधि सजल मनीषा प्रीति सुनीता पुष्पा संध्या उजाला बीना,रिशु डॉ संदीप गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

