जौनपुर 3 मार्च (आरएनएस)। श्रद्धांजलि का मतलब दिवंगत आत्मा को सम्मान, प्रेम एवं शान्ति की कामना के साथ उन्हें याद करना है। भले ही आज माता जी परिवार के साथ नहीं हैं, फिर भी परिवार के सभी सदस्य उनके प्यार को महसूस करते हैं। यही कारण है कि पिछले 13 वर्षों से लगातार परिवार के लोग आज के दिन को अविस्मरणीय बनाये हुये हैं। उक्त बातें समाजसेविका कलावती देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर डा. एम.पी. यादव ने उपस्थित लोगों के बीच कही।खुटहन क्षेत्र के ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव में आयोजित पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया । डा. विकास यादव, डा. अश्वनी यादव, डा. देवेन्द्र यादव, डा. एस.पी., डा. नरेन्द्र यादव, डा. डीके यादव, डा. गुडिय़ा यादव, डा. राहुल यादव, डा. डीके सोनी आदि ने सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा देते हुये उन्हें उचित सलाह भी दिया। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी लालता प्रसाद यादव एवं संचालन चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया। राजेश यादव, रमेश यादव एवं ईश्के लाल यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

