जौनपुर 3 मार्च (आरएनएस)।जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में रात में दबंगो ने गाली गलौज कक विरोध करने पर एक परिवार के चार दिव्यांगों को पर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से हमलाकर घायल कर दिया।घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।उक्त गांव निवासी सुधनाथ चैहान के परिवार के बच्चों से 10 दिन पूर्व गांव के ही राजेन्द्र चैहान के बच्चों से विवाद हो गया था।जिसमे सुधनाथ चैहान ने थाने जाकर सूचना दिया था।उसके बाद आरोप है कि एक मार्च की रात को विपक्षी राजेन्द्र चैहान ने सुधनाथ के परिवार को गाली गलौज देने लगा।जब उन्होंने इसका विरोध किया तो राजेन्द्र चैहान तथा उसके परिवार के अन्य लोगो ने सुधनाथ चैहान 55 वर्ष, उनकी पत्नी उर्मिला चैहान 50 वर्ष,उनके पुत्र काशी चैहान 32 वर्ष तथा बहु रीता चैहान 28 वर्ष को कुल्हाड़ी व डंडे से मारकर घायल कर दिया है।घायलों में सुधनाथ चैहान एक आंख से दिव्यांग है।वही उनकी पत्नी उर्मिला चैहान दो पैर से दिव्यांग है।उनका पुत्र काशी नाथ चैहान एक पैर से तथा उसकी पत्नी रीता एक ऑंखनसे दिव्यांग है।सुधनाथ का छोटा पुत्र प्रताप चैहान मुंबई में रहता है।घटना की जानकारी होने पर वह मंगलवार को घर आया।फिलहाल अभी तहरीर नही पड़ी है।उसने बताया कि वह परिवार से मिलकर सारी जानकारी लेने के बाद तहरीर देगा।थानाप्रभारी गजानन्द चैबे ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गयी थी।सुधनाथ चैहान के छोटे बेटे ने मोबाइल पर बात किया है।वह मुम्बई से आने के बाद तहरीर देने को बोला है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

