जौनपुर 3 मार्च (आरएनएस)। संस्था गीतांजलि द्वारा पूर्व परंपरा के अनुसार 54वां होली मिलन समारोह नगर के घनश्याम दास मैरिज हॉल, उर्दू बाजार (टैगोर नगर) में हर्षोल्लास के साथ किया गया। अध्यक्षता समाजसेवी रमेश चंद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी रहे। उन्होंने होली पर्व की सांस्कृतिक महत्ता बताते हुए इसे प्रेम, सद्भाव और संयम के साथ मनाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि अश्वनी सहगल तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बालाजी ग्रुप की प्रस्तुति रही। गायक पंडित अभिषेक शर्मा एवं सत्यम साहू ने होली गीतों और बरसाने की होली की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को रंगमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने अबीर-गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।संस्था के महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह को सफल बनाने में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य रूप ले सका। संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने आभार व्यक्त किया। संचालन संस्था के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र देव विक्रम ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

