लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्रों ने किया होली मिलन समारोह आयोजन
प्रयागराज 3 मार्च (आरएनएस )। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में होली उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित ‘होली मिलन समारोहÓ में न केवल रंगों की बौछार हुई, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा की एक सुंदर झलक भी देखने को मिली। समारोह का विशेष आयोजन लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरा परिसर अबीर और गुलाल से रंगा नजर आया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कचनार के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की बधाई दी।
इस अवसर पर प्रो. गौरव त्रिपाठी और आस्था जायसवाल (जेआर) ने भी शिरकत की। शिक्षकों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी सहनशीलता, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।
छात्र ढोल-नगाड़ों और संगीत की थाप पर झूमने लगे। कॉलेज की यूनिफॉर्म पर चढ़े सतरंगी गुलाल ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक सिंह, करण पांडे, रोहित, काव्या सिंह, मीनाक्षी, संध्या, उपलब्धि, दिव्यांश, अनूप, नैतिक, सानिया, शिवानी, अंगद, मनीष और मुनीब समेत विभाग के सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

