कटनी ,03 मार्च (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सोमवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि उनके परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरी घटना बड़वारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, माधवनगर थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी शिव सिंह (55) और उनके पुत्र मनोज सिंह (35), अपनी बहू चंदा बाई के साथ बाइक पर सवार होकर बरही के सुखदास ग्राम से लौट रहे थे। वे वहां चंदा बाई की भाभी के निधन पर आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह उसे रौंदते हुए पास के खेत में जा घुसी।
00

