रुड़की,03 मार्च (आरएनएस)। महेश्वरा गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर होली को लेकर भड़काऊ पोस्ट कर दी। हिंदू संगठनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर उक्त पोस्ट हटवा दी है। पुलिस ने उसे भविष्य में विवादित पोस्ट ना करने की चेतावनी दी है। क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि महेश्वरा गांव निवासी एक युवक ने होली को लेकर भड़काऊ पोस्ट की है। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि युवक से सोशल मीडिया एकाउंट से तुरंत भड़काऊ पोस्ट हटवा दी गई है, साथ ही उसे भविष्य में भड़काऊ पोस्ट ना करने की चेतावनी दी है।

