रुड़की,03 मार्च (आरएनएस)। आरोग्यं अस्पताल एवं पैरामेडिकल नर्सिंग होम में मंगलवार को धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह में छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ बिना नेगी, डॉ दीप्ति डोगरा, डॉ शैलेश पवार, डॉ अमर मलिक, डॉ अंकुर सैनी, नवनीता क्रिस्ट, राजीव कौशिक, देवी प्रसाद जोशी, डॉ उमंग गुप्ता, डॉ. ए सतीश, डॉ वर्तिका वत्स, डॉ अभिषेक चौहान आदि मौजूद रहे।

