रायपुर, 03 मार्च (आरएनएस)। होली पर्व के अवसर पर कल दिनांक 04 मार्च 2026 (बुधवार) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत सभी स्टेशनों पर यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों की द्वितीय पाली बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा एवं आवश्यक आरक्षण सेवाओं की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्टेशन पर कम से कम 01 पीआरएस काउंटर कार्यरत रखा जाएगा, जिससे आरक्षण सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा की योजना पूर्व निर्धारित करते हुए उपलब्ध सेवाओं का उपयोग करें। रेल प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
०

