मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की आगामी फिल्म डकैत- एक प्रेम कथा लंबे समय से चर्चा में है। पहले इसे मार्च, 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों का रुख करेगी। इस बीच, लोगों की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने पहला गाना रूबरू जारी कर दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु भाषाओं के साथ डब किया गया है, जो सोनी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हो चुका है।
रूबरू को फहीम अब्दुल्लाह ने आवाज दी है। इसमें उनका साथ चिन्मयी श्रीपदा ने दिया है। गाने का संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है, जबकि बोल रितेश रजवाड़ा ने लिखे हैं। बता दें, फिल्म डकैत का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। इसकी कहानी प्यार, धोखे और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी फिल्म में प्रमुख किरदारों में दिखाई देंगे। इस पैन-इंडिया फिल्म को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है।
‘रूबरूÓ को गाने के बारे में बात करते हुए फहीम अब्दुल्ला ने कहा, जब मैं ‘रूबरूÓ रिकॉर्ड कर रहा था, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं किसी के प्यार की सबसे नाज़ुक याद में कदम रख रहा हूँ उसी की शुरुआत में। इस धुन में एक कोमलता है, लेकिन साथ ही एक गहराई भी है जो लंबे समय तक महसूस होती रहती है। मुझे लगता है कि श्रोता इस भावना को सच में महसूस करेंगे।
गायिका चिन्मयी श्रीपादा ने कहा, रूबरू में एक शांत गहराई है, जिससे मैं तुरंत जुड़ गई। इसे दो भाषाओं में रिकॉर्ड करना सिफऱ् शब्दों का सम्मान करना नहीं था, बल्कि हर संस्करण की भावनात्मक लय को समझना भी था। यही बारीकी इस अनुभव को मेरे लिए बेहद खास बनाती है।

