0 बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की भावुक अपील
बलौदाबाजार-भाटापारा, 15 जुलाई (आरएनएस)। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि बिना हेलमेट वाहन चलाना केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के जीवन को गंभीर खतरे में डालना है।
पुलिस के अनुसार, एक छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है। सड़क दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने से अधिकांश मौतें होती हैं, जबकि हेलमेट ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षा कवच का काम करता है और जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बिना हेलमेट वाहन चलाने के खतरे
सड़क दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट (ब्रेन इंजरी) का सबसे अधिक खतरा।
एक दुर्घटना पूरे परिवार को जीवनभर का दुख दे सकती है।
माता-पिता अपने बुढ़ापे का सहारा खो सकते हैं और बच्चों के सिर से माता या पिता का साया उठ सकता है।
पुलिस की अपील
सफर छोटा हो या लंबा, हमेशा ढ्ढस्ढ्ढ प्रमाणित हेलमेट पहनें।
हेलमेट पहनने के बाद उसका स्ट्रैप (लॉक) अवश्य बांधें, ताकि दुर्घटना के समय हेलमेट सिर से न निकले।
हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें।
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग ही जिम्मेदार नागरिक होने की पहचान है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

