जशपुरनगर, 15 जुलाई (आरएनएस)। सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के नामांकन के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, संस्थान या संगठन, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने और आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट प्रयास और उल्लेखनीय योगदान दिया हो, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हो और एक मजबूत और एकजुट भारत के मूल्यों को सुदृढ़ करने में मददगार बने हो, पात्र है।
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के लिए उपरोक्त पात्रता रखने वाले इच्छुक भारतीय नागरिक, संस्थान, संगठन से भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल में 31 जुलाई 2026 तक की समयावधि के भीतर नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया जाता है।
0000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

