सुपरस्टार राम चरण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा एकल गाना राई राई रा रा जारी कर दिया है। चिकरी चिकिरी की जबरदस्त सफलता के बाद आए इस दूसरे गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एआर रहमान ने अपने संगीत से गाने को जोशीले और लयबद्ध धुन के साथ प्रस्तुत किया है। आवाज गायक नकाश अजीज ने दी है, जबकि बोल रकीब आलम ने लिखे हैं।
रई रई रा रा रिलीज होते ही इंटरनेट पर तूफान ला दिया। पहले गाने चिकिरी चिकिरी के 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज के बाद यह हाई-एनर्जी ट्रैक फैन्स को झूमने पर मजबूर कर रहा है।
राम चरण के धमाकेदार डांस मूव्स ने इसे साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम बना दिया। दर्शक राम चरण को चिरुथा स्टाइल में थिरकते देख भूल ही नहीं पा रहे।
निर्देशक बुची बाबू सना ने राई राई रा रा गाने को भव्य पैमाने पर तैयार किया है, जिसमें राम का जोशीला और देहाती डांस लोगों को झूमने पर मजबूर करेगा। जानी मास्टर ने अपनी रोंगटे खड़े करने वाली कोरियोग्राफी से इस जोश को बढ़ाने का काम किया है। बता दें, वेंकट सतीश किलारू द्वारा भव्य पैमाने पर निर्मित, पेड्डी 30 अप्रैल को कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म में राम के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य किरदार में हैं।
फिल्म पेड्डी वृद्धि सिनेमास और माइथ्री मूवी मेकर्स का प्रोडक्शन है, जो 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। रत्नावेलु के कैमरा, नवीन नूलि के एडिटिंग और अविनाश कोल्ला के प्रोडक्शन डिजाइन से सजी यह ग्रैंड एक्शन ड्रामा राम चरण को नए लेवल पर ले जाएगी। दिव्येंदु शर्मा भी अहम रोल में हैं। पहले ग्लिम्प्स में दिखा क्रिकेट शॉट इसी गाने का हिस्सा है। राम चरण-जनह्वी की जोड़ी और रहमान का संगीत इसे ग्लोबल हिट बनाने को तैयार। फैन्स बाकी साउंडट्रैक का इंतजार कर रहे, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल की गारंटी दे रहा।

