सुल्तानपुर 6 मार्च (आरएनएस)। जनऊपुर गोलीकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर दीपक सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को धोपाप क्षेत्र से पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे असलहा बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दीपक के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंभुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

