सुल्तानपुर 6 मार्च (आरएनएस )। दिनांक 6 मार्च को पंडित राम केदार राम किशोर त्रिपाठी महाविद्यालय, रवनिया पश्चिम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंद्र मणि शुक्ल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शुक्ल ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीटू मिश्र, डॉ. श्याम कांत, शरद कुमार पाठक, सुरेश सिंह यादव, राजेंद्र कुमार, प्रभास मिश्र, मुकेश तिवारी, विवेक वर्मा, सची अनीस, डॉ. पशुपति नाथ, लवकुश और शिव बहादुर सहित अन्य शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

