गोल्डन बेल्स ग्लोबल बना क्षेत्र का पहला सीबीएसई विद्यालय
जयसिंहपुर/सुल्तानपुर 6 मार्च (आरएनएस )। शिक्षा के क्षेत्र में जयसिंहपुर के लिए गर्व की खबर सामने आई है। बरौसा स्थित गोल्डन बेल्स ग्लोबल स्कूल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली से स्थायी संबद्धता प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही यह विद्यालय पूरे जयसिंहपुर क्षेत्र का पहला स्कूल बन गया है जिसे सीबीएसई की मान्यता मिली है।विद्यालय को सीबीएसई का संबद्धता कोड 2134645 तथा स्कूल कोड 72453 प्रदान किया गया है। गौरतलब है. यह संस्थान प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा उपलब्ध कराता है। ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित यह स्कूल अब क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत शैक्षणिक केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है। विद्यालय के प्रबंधक राजेश शुक्ला के नेतृत्व और दूरदर्शिता को इस उपलब्धि का प्रमुख कारण माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में स्कूल में आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है, जिसमें स्मार्ट कक्षाएं, कंपोजिट लैब, खेल मैदान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। प्रिंसिपल रेनू शुक्ला के अनुसार विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान दिया जाता है। स्थायी संबद्धता मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब सीबीएसई पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

