जौनपुर 6 मार्च (आरएनएस )। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई।अटाला मस्जिद और बड़ी मस्जिद समेत सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों और अकीदतमंदों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान देश की सलामती और गुनाहों की माफी के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।माज के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने सभी मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। यह तैनाती किसी भी अप्रिय घटना से बचने और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी। नमाज के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने सभी मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। यह तैनाती किसी भी अप्रिय घटना से बचने और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी।जुमे की नमाज से पहले अटाला मस्जिद के मुतवल्ली ने रोजा, नमाज और कुरआन के महत्व पर बयान दिया। उन्होंने बताया कि ये तीनों इबादतें कयामत के दिन नेक बंदों की सिफारिश करेंगी और उन्हें जहन्नम की आग से बचाएंगी। मुतवल्ली ने रोजेदारों को बुरी बातों, बुरे कामों और लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की नसीहत भी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

