जौनपुर 6 मार्च (आरएनएस )। लायन्स क्लब का होली मिलन समारोह केशवपुर स्थित होटल में आयोजित किया गया। जिसमें समाज में आपसी प्रेम, सदभाव और भाईचारा बनाएं रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संगीत संध्या गीत संगीत कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें गजल, भजन और गीत-कविता के साथ लोकगीत का सामंजस्य बेहद मनभावन रहा। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया, तथा मंच से उतरकर दर्शक दीर्घा में लोगों के बीच होली गीत गाते हुए अन्य लोगों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया, । सीए राजेश राज गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को एकजुट करता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है। कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह संयोजक माया टंडन, डॉ मदन मोहन वर्मा, शर्मिला सिन्हा, सोमेश्वर केसरवानी, मदन गोपाल गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, नरेश सेठ, ने अतिथियों को अंग वस्त्रम पहनाकर व गुलाब की पंखुडिय़ा डालकर सम्मान किया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि होली का त्योहार एकता अखंडता भाईचारा प्रेम सौहार्द का पर्व हैं, और इस तरह के होली मिलन समारोह के आयोजन से परस्पर आपसी स्नेह भाईचारा एवं सदभावना को बढ़ावा मिलता है। डा क्षितिज शर्मा जीएसटी एरिया लीडर ने कहा कि भारत में त्योहार सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का परिचय देते हैं और होली मिलन समारोह भाईचारे व एकता का संदेश देते हैं। डा एन के सिन्हा ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के शुभारंभ का प्रतीक है। संचालन सचिव योगेश साहू ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

