जौनपुर 6 मार्च (आरएनएस )। होली के दिन लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि मियांपुर क्षेत्र में होली के दिन आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक ड्राइवर ललई यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की बाद में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर लाइनबाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपितों की तलाश तेज कर दी थी। लाइनबाजार पुलिस ने दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपितों की पहचान विशाल सिंह (25) पुत्र विकास सिंह व सुभांशु सिंह (28) पुत्र सुनील सिंह, निवासी तारापुर कॉलोनी थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

