जौनपुर 6 मार्च (आरएनएस )। केराकत के एक अधिवक्ता ने स्थानीय पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अधिवक्ता ने उपजिलाधिकारी केराकत को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला दलालटोला, थाना केराकत निवासी दिवाकर सोनकर एडवोकेट पुत्र बाकेलाल सोनकर ने आरोप लगाया कि 4 मार्च को पुलिस उनके घर पहुंची। आरोप है कि थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, कस्बा इंचार्ज धनुधारी पाण्डेय समेत अन्य पुलिसकर्मी घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ तथा उनके पिता और भाई के साथ मारपीट की।दिवाकर सोनकर का आरोप है कि जब उनकी माता बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद पुलिस उन्हें और उनके परिजनों को थाने ले गई, जहां भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।अधिवक्ता के अनुसार अगले दिन 5 मार्च को पुलिस ने उनका व उनके भाई का मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस मामले में अधिवक्ता दिवाकर सोनकर ने उपजिलाधिकारी केराकत को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

