सेमरी चौराहा/श्रावस्ती 6 मार्च (आरएनएस )। जिला श्रावस्ती के सेमरी चौराहा और आसपास के गांवों में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। भारत गैस, इंडियन गैस और एचपी गैस की सप्लाई करने वाली गाडिय़ां लगभग एक सप्ताह से क्षेत्र में नहीं पहुंची हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार जब एजेंसी पर फोन किया जाता है तो बताया जाता है कि एजेंसी पर गैस उपलब्ध नहीं है, इसलिए सप्लाई नहीं की जा सकती। गैस न मिलने के कारण खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई घरों में लोग मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने लगे हैं।
क्षेत्र में गैस की कमी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर इजरायल-ईरान के तनाव को लेकर भी कयास लगा रहे हैं कि कहीं इसकी वजह से गैस की आपूर्ति प्रभावित तो नहीं हो रही। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
गैस की लगातार कमी से सेमरी चौराहा और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई है और लोग जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

