श्रावस्ती 6 मार्च (आरएनएस )। कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई इस प्रक्रिया में 34 ऑनलाइन आवेदकों में से 5 किसानों का चयन किया गया। कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू कार्यक्रमों के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषि यंत्रों की बुकिंग 25 फरवरी से 04 मार्च 2026 तक की गई थी। इस अवधि में जिले के 34 किसानों ने कुल 5 कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। शुक्रवार को आयोजित ई-लॉटरी प्रक्रिया में सुपर सीडर, हैरो, लेजर लैंड लेवलर, स्ट्रॉ रीपर और पावर वीडर जैसे कृषि यंत्रों के लिए पात्र किसानों का चयन किया गया। यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चंद्र चौधरी ने बताया कि ई-लॉटरी में चयनित किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के बाद उसका बिल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। किसानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चंद्र चौधरी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

