देहरादून 6 मार्च (आरएनएस)। परेड ग्राउंड में हुई तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के सार्वजनिक क्षेत्र खेल प्रोत्साहन बोर्ड (पीएसपीबी) की बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैंपियनशिप ओएनजीसी ने जीत के साथ आगाज किया। 6 से 9 मार्च तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां ओएनजीसी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, ऑयल इंडिया लिमिटेड और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल की आठ और बास्केटबॉल की छह टीमें हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।प्रतियोगिता का उद्घाटन ओएनजीसी के निदेशक (मानव संसाधन) मनीष पाटिल और प्रमुख मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा ने किया। पीएसपीबी की सदस्य सचिव सबीना चौधरी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं।इस अवसर पर ओएनजीसी के खेल प्रमुख निशांत कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं वॉलीबॉल प्रभारी अविनाश कुमार यादव, उप महाप्रबंधक विशाल कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक एवं बास्केटबॉल प्रभारी दिनेश कुमार, बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी निदेशक नारमन आईसेक, कबड्डी प्रभारी जगबीर सिंह, एथलेटिक्स प्रभारी प्रीतम बिंद, सुरेश रनौत, विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पांडे, मनदीप ग्रेवाल, अनूप बिष्ट और मातबर सिंह असवाल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

