बलौदाबाजार-भाटापारा, 06 मार्च (आरएनएस)। जिले में शुक्रवार को रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दरचुरा के पास एक यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरबीएस कंपनी की यात्री बस करीब तीन दर्जन यात्रियों को लेकर रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दरचुरा के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
000

