सोनपुर, बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा हेतु ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स स्टीयरिंग कमेटी से मिला साइट क्लीयरेंस।
• नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव होते है कमेटी के अध्यक्ष।
• गृह, रक्षा, आर्थिक मामलों, राजस्व विभाग, नीति आयोग, भारतीय मौसम विज्ञान, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारी होतेह है सदस्य।
• सांसद रूडी की 16 वर्षों की परिकल्पना और पिछले 7 वर्षों की प्रशासनिक प्रक्रिया का ठोस परिणाम।
• दक्षिण एशिया के हवाई मार्ग में एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा
• उत्तर-पूर्व भारत, भूटान, नेपाल, पश्चिम बंगाल और बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण एविएशन हब के रूप में विकसीत होगा
• उत्तर बिहार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, उद्योग, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम।
• विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ।
• सारण, पटना और तिरहुत प्रमंडल सहित आसपास के पूरे बिहार और उत्तर प्रदेश क्षेत्रों की आर्थिक, औद्योगिक व पर्यटन संभावनाओं को मिलेगी नई गति।
• रूडी ने कहा कि “हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में चले” की प्रधानमंत्री की संकल्पना अब वास्तविकता में बदलती दिखाई दे रही है।
• रुडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया।

पटना, 7 मार्च (आरएनएस )। सारण लोकसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में बिहार के सोनपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा ‘साइट क्लीयरेंस’ स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के विगत 16 वर्षों की परिकल्पना और पिछले सात वर्षों की प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद यह योजना अब मूर्त रूप ले रही है। इस संदर्भ में रुडी ने कहा कि ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के लिए साइट क्लीयरेंस प्राप्त करना सदैव एक बड़ी चुनौती होता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर सिंह जो बक्सर के मूल निवासी है, की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग कमेटी में गृह, रक्षा, आर्थिक मामलों, राजस्व विभाग, नीति आयोग सहित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारी सदस्य हैं। दो बार बैठक स्थगित होने के बावजूद बिहार को अपेक्षाकृत कम समय में यह साइट क्लीयरेंस प्राप्त हुआ है।
सांसद रुडी ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक स्वीकृति नहीं, बल्कि सारण एवं उत्तर बिहार की आकांक्षाओं को पंख देने वाला निर्णय है, यह क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और वैश्विक संपर्क का द्वार है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए भूमि, तकनीकी मानकों तथा विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से संबंधित प्रक्रियाओं को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि साइट क्लीयरेंस के बाद अब आरएफपी जारी होगी, कंसल्टेंट की नियुक्ति होगी और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार किया जा रहा है। ऐसी परियोजनाओं में लगभग 10,000 करोड़ रुपये तक का निवेश संभावित होता है, जो राज्य के विकास को नई गति देगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री रुडी ने कहा कि यह हवाई अड्डा उत्तर-पूर्व भारत, भूटान, नेपाल, पश्चिम बंगाल और बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण एविएशन हब बनेगा तथा दक्षिण एशिया के हवाई मार्ग में एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होने की क्षमता रखता है, जिससे भविष्य में यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक बेहतर कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी। सांसद ने कहा कि सोनपुर की भौगोलिक स्थिति, पटना के निकटता एवं उत्तर बिहार के व्यापक क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए यह हवाई अड्डा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगा और व्यापार, निवेश तथा पर्यटन को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज़ में चले” की संकल्पना आज वास्तविकता में परिवर्तित हो रही है। सोनपुर एयरपोर्ट इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।