0 खनन और निर्माण क्षेत्र की आधुनिक मशीनों की लगेगी प्रदर्शनी
रायपुर, 07 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खनन और निर्माण जब क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक मशीनों और उपकरणों की भव्य प्रदर्शनी आईकोनेक एक्सपो 2026 (ढ्ढष्टह्रहृश्वक्त श्व&श्चश 2026) का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 11 से 14 मार्च 2026 तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, नया रायपुर में आयोजित होगी।
यह आयोजन इंडियन माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसोसिएशन (ढ्ढरूष्ट्र) द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार इस एक्सपो में देश-विदेश की कई कंपनियां खनन और निर्माण क्षेत्र में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीनों और उपकरणों का प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शनी में अर्थमूविंग मशीनें, व्हील लोडर, एक्सकेवेटर, रोड कटर, वाइब्रेटर, कंक्रीट मिक्सर, स्टोन क्रशर, स्टोन क्रशिंग प्लांट, स्पेयर पाट्र्स सहित निर्माण क्षेत्र से जुड़े कई अत्याधुनिक उपकरण देखने को मिलेंगे। इससे उद्योग से जुड़े व्यापारियों, इंजीनियरों और उद्यमियों को एक ही स्थान पर नई तकनीकों और उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
आयोजकों ने बताया कि इस बार एक्सपो में कुछ नई तकनीकों और मशीनों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही भारत में बने नए उपकरणों को भी पहली बार प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।
इस आयोजन में एमएसएमई (रूस्रूश्व) क्षेत्र की इकाइयों को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एमएसएमई इकाइयों को स्टॉल शुल्क में 80 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक छोटे और मध्यम उद्योग इस एक्सपो में भाग ले सकें।
आयोजकों का कहना है कि यह एक्सपो खनन और निर्माण उद्योग के लिए तकनीकी आदान-प्रदान और व्यापारिक अवसरों का बड़ा मंच साबित होगा।
0

