धमतरी, 07 मार्च (आरएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले धमतरी जिले के ग्राम परसवानी निवासी डायमंड सिंह ध्रुव को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बता दें कि मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी के रहने वाले डायमंड सिंह ध्रुव ने क्कस्ष्ट की प्रतिष्ठित परीक्षा में 623वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है।
इस अवसर पर एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि यह पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय है कि यहां के एक आदिवासी युवा ने क्कस्ष्ट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डायमंड सिंह ध्रुव की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा भी प्रेरित होंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर उच्च पदों तक पहुंचेंगे।
सम्मान समारोह के दौरान सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी (आईपीएस), डायमंड सिंह ध्रुव के बड़े पिता दिलीप सिंह ध्रुव, थाना प्रभारी मगरलोड लक्ष्मीकांत शुक्ला सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0

