जशपुर, 07 मार्च (आरएनएस)। जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने देर रात घर में रखे लोहे के धारदार हथियार ‘दौली ‘ से अपनी पत्नी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही अपने भाई को जाकर पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार घटना ग्राम पुटली की है। प्रार्थी जूलियस तिर्की (45 वर्ष) ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 मार्च की रात करीब 2:30 बजे उसका बड़ा भाई जेरोम तिर्की (56 वर्ष) उसके घर आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53 वर्ष) की हत्या कर दी है। यह सुनकर जूलियस तिर्की अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंचा। वहां उन्होंने देखा कि अलकिसलिया तिर्की बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके गले पर धारदार हथियार से किया गया गहरा घाव था, जिससे काफी खून बह चुका था।
पूछताछ में आरोपी जेरोम तिर्की ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखे लोहे के धारदार हथियार दौली से पत्नी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तपकरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति जेरोम तिर्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का धारदार हथियार ‘दौलीÓ भी बरामद कर लिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक, सहायक उप निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, आरक्षक पुनीत साय और याकूब एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल बना हुआ है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

