भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने आकाश और उनके चाचा राजू तिवारी को अंग वस्त्र एवं बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद देकर बधाई दी
पटना , 07 मार्च (आरएनएस)। सोनपुर के गंगाजल पंचायत अंतर्गत प्रवेजाबाद निवासी अनिल तिवारी के पुत्र आकाश कुमार ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-789 हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव मुनमुन और पंचायत समिति सदस्य राहुल सिंह ने आकाश और उनके चाचा राजू तिवारी को अंग वस्त्र एवं बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद देकर बधाई दी।बआकाश के पिता दरभंगा DMCH अस्पताल में नौकरी करते हैं। आकाश ने मैट्रिक दरभंगा से, इंटर विशाखापत्तनम से और NIT जालंधर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वहीं से यूपीएससी की तैयारी की। परिवार में तीन भाई—अनिल तिवारी, राजू तिवारी और उनके पिता—सामाजिक और मिलनसार माने जाते हैं। चाचा राजू तिवारी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। बधाई देने वालों में नंदन कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, सुमंत तिवारी, नंदकिशोर तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे। आकाश की सफलता से पूरे परिवार और सोनपुर-बिहार में हर्ष का माहौल है।

