लुधियाना ,07 मार्च (आरएनएस)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब इंडस्ट्रयिल पॉलिसी को लॉन्च किया। मान ने कहा कि हम हिस्सा डालने वाले या लाल थैली लेने वाले नहीं हैं। हमारी बस एक ही चाहत है कि आपका बिजनेस बढ़े और यहां के युवाओं को नौकरी मिल जाए। सीएम मान ने कहा कि पंजाब को रंगला बनाने के लिए इंडस्ट्री का विकास जरूरी है और पंजाब को नंबर वन बनाए बिना देश विश्व गुरु नहीं बन सकता।
सीएम बोले कि इस नीति के जरिए इंडस्ट्री को सरकार ने रनवे मुहैया करा दिया है अब उड़ान भरने की बारी उद्योग जगत की है। इससे पहले प्रदेश के इंडस्ट्री मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसी पॉलिसी देश में कहीं नहीं है। यह पॉलिसी अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लाई गई। उन्होंने बताया कि सीएम का इंडस्ट्री से बहुत प्यार है। कैबिनेट में 10 मिनट में इसे पास किया गया था। सीएम ने कहा इंडस्ट्री पंजाब में आ रही है तो हमें यहां पर स्किल डेवलपमेंट के इंस्टीट्यूट खोलने पड़ेंगे। बोइंग में जीएनई के सबसे ज्यादा इंजीनियर हैं। ट्रंप का जो जहाज बन रहा है उसका सुपरवाइजर भी जीएनई लुधियाना का स्टूडेंट है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

