उत्तरकाशी,07 मार्च (आरएनएस)। बौन गांव में स्थित आद्योगिकी संस्थान में छात्र-छात्राओं ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं ने लघु नाटिका और फैशन शो के माध्यम से महिलाओं की समाज में विभिन्न भूमिकाओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही बताया कि महिला एक आम गृहणी से लेकर देश और विश्व पटल के सर्वोच्च पदों पर अपना योगदान दे रही हैं। शनिवार को बौन गांव में स्थित आईटी कॉलेज में सांस्कृतिक विरासत समिति और लैगिंग समानता क्लब की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इसमें छात्राओं ने समाज में अपनी सेवाएं दे रही महिलाओं की शक्ति और उनके सामने आनी वाली चुनौतियों का मंचन कर विशेष प्रस्तुतीकरण दिया। इस मौके पर महिलाओं पर आधारित डाक्यूमेंट्री को दिखाया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हिन्दी और लोकगीतों के साथ ही विभिन्न गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। साथ ही कवि सम्मेलन और सोलो सिलिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर डॉ. सपना बोंडवाल, सृष्टि असवाल, समृद्धि कुडिय़ाल, प्रतिभा रजवार आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

