हरिद्वार,07 मार्च (आरएनएस)। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर स्थित ड्रग निरीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पूछा कि कोई अफसर पिछले दस वर्षों से एक ही स्थान पर कैसे तैनात रह सकता है? शनिवार को प्रदर्शन के दौरान खुराना ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्ट अफसरों को हटाने की बजाय उन पर मेहरबान दिखती है। उनका आरोप है कि वर्षों तक एक ही जगह तैनात अफसर अपने पद का दुरुपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे अफसरों और सरकार के कथित गठजोड़ को जनता के बीच जाकर उजागर करेगी। राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि इस सरकार में दिन-प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और अफसर मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरों के खिलाफ आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। इस दौरान अमित गुप्ता, अंकुर सैनी, लक्ष्य चौहान, बन्नी ठाकुर, ऋषि कुमार, कान्हा शर्मा, मृत्युंजय पांडे, राहुल शर्मा, मयंक त्यागी, हरजीत मेहरा, विवेक बाबरे, पवन चौहान और आशीष पंवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।ड्रग निरीक्षक ने जिलाध्यक्ष पर कराया है केसयह विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने सोशल मीडिया पर एक ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने खुराना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसी मामले को लेकर युवा कांग्रेस की ओर से यह विरोध-प्रदर्शन किया गया है।

